कलेक्टर के आदेश हुए हवा नगर पालिका मुलताई को नही पड़ता आदेशों से कोई फर्क

 कलेक्टर के आदेश हुए हवा
नगर पालिका मुलताई को नही पड़ता आदेशों से कोई फर्क
मुलताई। नगर पालिका मुलताई को कलेक्टर के आदेश
से कोई फर्क नही पड़ता। कलेक्टर द्वारा बुधवार जनसुनवाई में साप्ताहिक बाजार राम मन्दिर भूमि पर लगाने के निर्देश sdm सहित नपा को दिए गए थे लेकिन गुरुवार साप्ताहिक बाजार पुरानी स्कुल की जगह पर ही लगा। फ़िलहाल नगर पालिका के पास साप्ताहिक बाजार का स्थान बदलने की न कोई रुपरेखा है और न ही कोई योजना इसलिए बाजार स्थल बदला जाएगा इसे लेकर संशय है। नपा परिषद के कुछ पार्षद कलेक्टर के निर्देश का विरोध दबे स्वर में कर रहे हैं। अब देखना यह है की बाजार स्थल का परिवर्तन किया जाता है या कलेक्टर के आदेशो की नपा द्वारा धज्जियां उड़ाई जाती है।

Source : कमलेश आदवारे

12 + 6 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]